Celebration of Indian Army s Air Strike Against Pakistan Terrorists भारतीय सेना ने आतंक को दिया मुंहतोड़ जवाब, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsCelebration of Indian Army s Air Strike Against Pakistan Terrorists

भारतीय सेना ने आतंक को दिया मुंहतोड़ जवाब

सहरसा में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकियों के खिलाफ एयर स्ट्राइक का जश्न मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को सिंदूर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। वक्ताओं ने भारतीय सेना...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाFri, 9 May 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय सेना ने आतंक को दिया मुंहतोड़ जवाब

सहरसा, नगर संवाददाता। भारतीय सेना का पाकस्तिान के खिलाफ किए गए एयर स्ट्राइक का जश्न जारी है। पहलगाम में आंतकी हमले के दौरान महिलाओं का सिंदुर उजाड़ने वाले पाकस्तिान के आंतकियों के खिलाफ भारतीय सेना के द्वारा घर में घुसकर की गई जबरदस्त कार्रवाई के बाद भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा एक दूसरे महिला कार्यकर्ताओं को सिंदुर लगाया गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुगामनी देवी के नेतृत्व में एयर स्ट्राइक पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आंतकियों ने नर्दिोष भारतीय पर्यटकों की हत्या कर हमारी बहनों का सिंदुर उजाड़ दिया गया।

जिसके कारण देश के लोगों में काफी आक्रोश था। लेकिन आपरेशन सिंदुर के तहत भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाते हुए आंतकी हमले का मुंहतोड़ जबाव दिया। हम सबों भारतीय सेना के इस साहिसक कार्य पर गर्व कर इनकी सराहना करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।