Tragic JCB Accident in Mundari Village Claims One Life Another Seriously Injured सोनुवा : जेसीबी पलटने से खलासी की मौत, एक घायल, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsTragic JCB Accident in Mundari Village Claims One Life Another Seriously Injured

सोनुवा : जेसीबी पलटने से खलासी की मौत, एक घायल

सोनुवा के बोयकेड़ा पंचायत के मुंडरी गांव में जेसीबी मशीन पलटने से खलासी की मौत हो गई। दूसरे खलासी को गंभीर चोटें आई हैं। यह घटना बुधवार की शाम को हुई। मृतक की पहचान मंगरा मुंडा (22) के रूप में हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरFri, 9 May 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
सोनुवा : जेसीबी पलटने से खलासी की मौत, एक घायल

सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा के बोयकेड़ा पंचायत के सुदूर पहाड़ी में स्थित मुंडरी गांव के पास जेसीबी मशीन पलटने से जेसीबी में दब कर खलासी की मौत हो गई। जबकि, जेसीबी में सवार एक अन्य खलासी गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना बुधवार देर शाम की बतायी जा रही है। सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस गुरुवार मुंडरी गांव पहुंच कर मृतक के शव को बरामद किया। मृतक की पहचान खूंटी जिला अड़की के मंगरा मुंडा (22) के रुप में हुई। जबकि, दुर्घटना में गम्भीर रुप से घायल बिरसा मुंडा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को मुंडरी गांव के पहाड़ी पर जेसीबी में खुदाई का कार्य चल रहा था।

शाम को जेसीबी मशीन पहाड़ी से नीचे उतरने के समय जेसीबी मशीन पलट गया। इसमें दब कर खलासी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन सोनुवा थाना पहुंच कर शव ले जाने का इंतजार में रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।