Maharana Pratap Jayanti Celebrated by Indian Jan Mahasabha in Jamshedpur भारतीय जन सभा ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsMaharana Pratap Jayanti Celebrated by Indian Jan Mahasabha in Jamshedpur

भारतीय जन सभा ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

जमशेदपुर में भारतीय जन महासभा द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष धर्मचंद्र पोद्दार ने कहा कि महाराणा के वंशज पिछले 400 वर्षों से यह पर्व मनाते आ रहे हैं। उन्होंने सही इतिहास को उजागर करते...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 29 May 2025 12:07 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय जन सभा ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

जमशेदपुर।भारतीय जन महासभा की ओर से गुरुवार को महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष धर्मचंद्र पोद्दार ने अपने आवास पर जयंती मनायी। इस अवसर पर पोद्दार ने कहा कि महाराणा के वंशज पिछले 400 वर्षों से उनकी जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया को ही मनाते हैं। उन्होंने दावा किया कि महाराणा ने कभी घास की रोटी नहीं खाई। घास की रोटी बनती भी नहीं है। वे जंगलों में कभी नहीं रहे। वे अपने कबीले के लोहार जाति के लोगों के घरों में रहे। वहां फिकार की रोटी खाई। यह गेहूं के जैसा ही एक अनाज होता है। हम लोगों को गलत इतिहास पढ़ाया गया।

अब सही इतिहास लोगों के सामने आ रहा है। इसके अलावा अनेक स्थानों पर जयंती मनायी गयी।जयंती मनाने वालों में मिश्रीलाल विश्वकर्मा, कैलाश चंद जांगिड़, विजय कुमार गोयल, सुखेन मुखोपाध्याय, मधु सिन्हा, श्रवण देबूका, ओम प्रकाश अग्रवाल, दुर्गा मुखोपाध्याय, मेघाश्री मुखोपाध्याय, निशा वाणी, अंतर्यामी पांडा, मधु परिहार, अपूर्व सिंह, डॉ. आरएस अग्रवाल आदि के नाम सम्मिलित है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।