Police Arrests Man for Rape Under Pretense of Marriage in Bagbera ऑनलाइन गेम से की दोस्ती, झांसा दे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsPolice Arrests Man for Rape Under Pretense of Marriage in Bagbera

ऑनलाइन गेम से की दोस्ती, झांसा दे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बागबेड़ा थाना क्षेत्र में होटल में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी नफिस आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि उसकी नफिस से ऑनलाइन गेम के जरिए दोस्ती हुई थी। जब वह...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 7 Jan 2025 06:17 PM
share Share
Follow Us on
ऑनलाइन गेम से की दोस्ती, झांसा दे किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के होटल में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सरायकेला निवासी नफिस आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। खूंटी की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह मूल रूप से जुगसलाई की रहने वाली है। उसकी शादी खूंटी में हुई है। वह कुछ महीनों से ऑनलाइन गेम बीजीएमआई खेल रही थी, जहां उसकी दोस्ती नफिस से हुई। दोनों के बीच की दोस्ती प्यार में बदल गई। अक्तूबर में जब पीड़िता अपने मायके जुगसलाई आई, तब नफिस ने उसे स्टेशन के पास बुलाया। दोनों एक होटल गए, उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर नफिस ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता के परिजनों को घटना की जानकारी मिली। पीड़िता ने नफिस पर शादी का दबाव बनाया, नफिस ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद महिला ने बागबेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।