Protest by Locomotive Pilots Against Railway Rules in Jamshedpur टाटानगर और आदित्यपुर में लोको पायलट ने धरना देकर किया प्रदर्शन, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsProtest by Locomotive Pilots Against Railway Rules in Jamshedpur

टाटानगर और आदित्यपुर में लोको पायलट ने धरना देकर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर में टाटानगर और आदित्यपुर के लोको पायलटों ने रेलवे नियमों के खिलाफ धरना दिया। ऑल इंडिया लोगनिंग स्टाफ एसोसिएसन के नेतृत्व में रांची मंडल मुख्यालय के बायपास आदेश का विरोध किया गया। लोको पायलटों...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 13 April 2025 11:09 AM
share Share
Follow Us on
टाटानगर और आदित्यपुर में लोको पायलट ने धरना देकर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर। टाटानगर और आदित्यपुर के दर्जनों लोको पायलट ने शनिवार को रेलवे नियम के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। ऑल इंडिया लोगो रनिंग स्टाफ एसोसिएसन के चक्रधरपुर मंडल सचिव शैलेश कुमार और मनीष कुमार के नेतृत्व में रांची मंडल मुख्यालय बायपास का विरोध किया गया। लोको पायलट हाथों में पट्टी लेकर रेलवे निर्णय के खिलाफ नारेबाजी की। बताया जाता है कि दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से रांची मंडल में मुख्यालय बायपास का आदेश हुआ है। इससे लोको पायलटों को कई तरह के मानसिक और शारीरिक परेशानियों से होकर गुजरना पड़ सकता है। लोको पायलटों के अनुसार, पूर्व में मुख्यालय आने पर लोको पायलटों को रिलीफ दिया जाता था लेकिन नए नियम में रिलीफ न देकर ट्रेनों को आगे के स्टेशनों तक ले जाने के लिए दबाव बनाया जाएगा। जो गलत है क्योंकि लोको पायलटों को वापस मुख्यालय आने में ज्यादा समय लगेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।