Railway Launches Bharat Gaurav Train to Explore Key Sites of Chhatrapati Shivaji Maharaj छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsRailway Launches Bharat Gaurav Train to Explore Key Sites of Chhatrapati Shivaji Maharaj

छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन

जमशेदपुर में रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े स्थलों की यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन चलाने की घोषणा की। यह ट्रेन रायगढ़ किले, पुणे के लाल महल और शिवनेरी किले का भ्रमण कराएगी। पर्यटक...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 6 May 2025 11:38 AM
share Share
Follow Us on
छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत का दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन

जमशेदपुर। मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों का दर्शन कराने के लिए रेलवे भारत गौरव ट्रेन चलाएगा। स्पेशल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिलर्स से खुलकर कोंकण रेलवे मनगांव स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद लोगों को रायगढ़ के उस किले का भ्रमण कराया जाएगा, जहां शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ और बाद में राजधानी बना। रायगढ़ किला घूमने के बाद पर्यटक ट्रेन पर वापस आकर पुणे रवाना होंगे। दूसरे दिन पर्यटकों को पुणे में लाल महल, कसबा गणपति और शिवसृष्टि दिखाए जाएंगे। जहां छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े तैल चित्रों की एक विशाल श्रृंखला मौजूद है।

पुणे के बाद पहाड़ी पर स्थित शिवनेरी किले की यात्रा शुरू होगी, जो मराठा गौरव का प्रतीक है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।