Shiv Chadak Mela Celebrated in Bansgarh Village Despite Rain बांसगड़ में चड़क मेला सह रोहिन पर्व में उमड़े लोग, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsShiv Chadak Mela Celebrated in Bansgarh Village Despite Rain

बांसगड़ में चड़क मेला सह रोहिन पर्व में उमड़े लोग

पटमदा के बांसगढ़ गांव में रोहिन पर्व के अवसर पर शिव चड़क मेला आयोजित किया गया। पहले दिन पूजा के बाद छऊ नृत्य हुआ, जबकि दूसरे दिन भोक्ता घूरा कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने 40 फीट ऊंचाई पर करतब दिखाए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 29 May 2025 04:51 PM
share Share
Follow Us on
बांसगड़ में चड़क मेला सह रोहिन पर्व में उमड़े लोग

पटमदा: पटमदा प्रखंड अंतर्गत लच्छीपुर पंचायत के बांसगढ़ गांव में हर साल की भांति इस साल भी रोहिन पर्व (रोहिणी नक्षत्र) के अवसर पर शिव चड़क मेला का आयोजन सोलोआना कमेटी की ओर से किया गया। तीन दिवसीय चड़क मेला के पहले दिन बुधवार को दोपहर पाट भोगता, शाम में जांगाल व देर रात छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पहले दिनभर उपवास में रहकर महिलाओं ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए परिवार की मंगल कामना की। दूसरे दिन गुरुवार को दोपहर में भोक्ता घूरा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके लिए कमेटी की ओर से दो भोक्ता खूंटा गाड़ा गया था।

पीठ में लोहे का हुक लगाकर दर्जनों भोक्ताओं ने भोले बाबा के प्रति आस्था दिखाते हुए करीब 40 फीट ऊंचाई पर करतब दिखाए। इसमें आधे दर्जन से अधिक आदिम जनजाति समुदाय के लोग शामिल थे। बारिश के बावजूद लोगों में काफी उत्साह देखा गया। बांसगढ़ निवासी मुखिया कृष्णपद सिंह ने बताया कि क्षेत्र का सबसे पुराना और अंतिम चड़क मेला होने के कारण दूरदराज से लोग पहुंचकर मेला का आनंद लेते हैं। लेकिन इस साल बारिश के कारण अन्य वर्षों की तुलना में भीड़ कम रही। पूजा को सफल बनाने में मुखिया कृष्णपद सिंह, ग्राम प्रधान जगन्नाथ सिंह, पुजारी घासीराम सिंह, रंजित सिंह व भीष्मदेव सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।