Stabbing Incident in Azad Nagar Three Young Men Injured Attackers on the Run आजादनगर के मुर्दा मैदान में चाकूबाजी, तीन घायल, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsStabbing Incident in Azad Nagar Three Young Men Injured Attackers on the Run

आजादनगर के मुर्दा मैदान में चाकूबाजी, तीन घायल

आजादनगर के मुर्दा मैदान में बुधवार रात 9.30 बजे चाकूबाजी में तीन युवक घायल हो गए। घायलों में अफान, अरशलान और फरहान शामिल हैं। हमलावरों की संख्या 30 थी और उनमें आमिर और जैद शामिल थे। घटना के बाद भगदड़...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 13 Feb 2025 06:02 PM
share Share
Follow Us on
आजादनगर के मुर्दा मैदान में चाकूबाजी, तीन घायल

आजादनगर के मुर्दा मैदान में बुधवार रात 9.30 बजे चाकूबाजी में तीन युवक घाायल हो गए। उनका इलाज मानगो के दया अस्तपाल में चल रहा है। घायलों में अफान, अरशलान और फरहान को चोट लगी है। हमलावरों के नाम आमिर, जैद आदि शामिल हैं। तीन महीने पहले ही उनके बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद को लेकर करीब 30 की संख्या में युवक आए और मुर्दा मैदान के पास बैठे अफान सहित अन्य पर हमला कर दिया। उसके बाद इस इलाके में भगदड़ मच गई। आमिर हाथ में चाकू लिए हुए था। इसके अलावा अन्य दूसरे हथियारों से लैस थे। आमिर को आजादनगर के कुछ दबंगों द्वारा प्रश्रय दिया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार मौके पर और दया अस्पताल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।