जनशताब्दी एक्सप्रेस पर बड़बिल में पथराव
जमशेदपुर में जनशताब्दी एक्सप्रेस पर बड़बिल स्टेशन के पास रात 8 बजे शरारती तत्वों ने पथराव किया। इस घटना में एक कोच का शीशा टूट गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे...
जमशेदपुर। जनशताब्दी एक्सप्रेस पर बड़बिल स्टेशन से पहले मंगलवार रात 8 बजे बाद शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव के बाद कोच के यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन ड्यूटी कर्मचारियों और सुरक्षा जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। सीट की स्थिति देखकर यात्रियों को दूसरे सीट पर जगह दी। जबकि, चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय को हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना दी। वहीं, आरपीएफ ने केस दर्ज किया है। मालूम हो कि, आरपीएफ की जागरूकता के बावजूद चक्रधरपुर मंडल रेल क्षेत्र में टाटानगर की ट्रेनों पर लगातार पथराव की घटनाएं हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।