Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsThree Women Arrested in Train Passenger Theft Case in Jamshedpur
रेलवे कोर्ट से जारी वारंट पर तीन महिलाएं गिरफ्तार
जमशेदपुर में रेलवे अदालत के वारंट पर टाटानगर जीआरपी ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं जनवरी 2025 में टाटानगर स्टेशन पर एक महिला यात्री का पर्स चुराने में शामिल थीं। समीरा चौधरी को एक अन्य...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरFri, 13 June 2025 01:40 PM

जमशेदपुर। रेलवे अदालत से जारी वारंट के तहत टाटानगर जीआरपी ने यात्री की सपंत्ति चोरी मामले में फरार तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें समीरा चौधरी कोटशिला, यास्मीन भूमिज व जोगा सबर झाड़ग्राम शामिल हैं। रेल पुलिस के अनुसार, यास्मीन भूमिज और जोगा सबर ने जनवरी 2025 में टाटानगर स्टेशन पर महिला यात्री की पर्स चोरी की थी। जिसमें गहने समेत नगद 12 हजार रुपये थे जबकि, समीरा चौधरी एक अन्य यात्री की मोबाइल चोरी में धराई थी। लेकिन जमानत पर छूटने के बाद सभी कोर्ट में पेश नहीं हो रही थी, इससे गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।