स्टेशन पर चला विशेष टिकट जांच अभियान
जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पर एक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान, बेटिकट यात्रियों, अनबुक लगेज और एक्सप्रेस ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। उप मुख्य वाणिज्य...
जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन पर शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एके मजूमदार के नेतृत्व में विशेष टिकट जांच अभियान चलया गया। इससे टिकट निरीक्षक की टीम ने बेटिकट यात्रियों के साथ अनबुक लगेज, पैसेंजर व मेमू ट्रेनों की टिकट पर एक्सप्रेस में यात्रा करने वालों को पकड़कर जुर्माना वसूला। इधर, उपसीसीएम द्वारा टाटानगर स्टेशन पर यात्री सुविधा संसाधनों (टिकट केंद्र, पार्सल, स्टॉल, रेस्टोरेंट, एस्केलेटर व अन्य) की स्थिति जांची। उन्होंने स्टेशन पर सफाई पर ध्यान देने का आदेश वाणिज्य व हेल्थ विभाग को दिया है। इधर, स्टेशन पर टिकट जांच से यात्रियों की तलाश में प्लेटफार्म पर घूमने वालो ऑटो चालको में हड़कंप मचा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।