भोजपुरी समाज 14 अप्रैल को मनाएगा पारंपरिक सतुवानी पर्व,भोजपुरिया संस्कृति की झलक दिखेगी
भोजपुरी समाज जमशेदपुर 14 अप्रैल 2025 को पारंपरिक पर्व सतुवानी का आयोजन करेगा। यह कार्यक्रम गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। सामूहिक रूप से सत्तू ग्रहण कर भोजपुरिया संस्कृति...

जमशेदपुर। भोजपुरी समाज जमशेदपुर की ओर से 14 अप्रैल 2025, सोमवार को पारंपरिक पर्व सतुवानी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन गोलमुरी स्थित भोजपुरी भवन में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से सत्तू ग्रहण कर इस पारंपरिक पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।भोजपुरी समाज की ओर से जारी आमंत्रण में शहर के सभी समाजसेवियों, सांस्कृतिक प्रेमियों, मीडिया प्रतिनिधियों और भोजपुरिया संस्कृति से जुड़े लोगों को सादर आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पारंपरिक अन्न ग्रहण करना है, बल्कि भोजपुरी संस्कृति की गहराई और एकजुटता को भी प्रदर्शित करना है।समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन अन्न का महत्व, परंपरागत खानपान और भाईचारे को बढ़ावा देने वाला होता है। कार्यक्रम के अंतर्गत सतुवानी से जुड़ी परंपराओं को प्रस्तुत करने के साथ-साथ भोजपुरिया गीत, साहित्य और जनसंवाद का भी आयोजन किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।