रेस्टोरेंट में दो पेटी शराब पकड़ी
पिथौरागढ़ की गंगोलीहाट पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में अवैध शराब पकड़ी। थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान रेस्टोरेंट संचालक बालम सिंह बोहरा के पास दो पेटी शराब बरामद...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 13 April 2025 03:04 PM

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में अवैध शराब पकड़ी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में नाकोट में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक बालम सिंह बोहरा के पास दो पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।