हरदोई को उत्कृष्ट जनपद बनाने को हो रहा काम: नितिन
Hardoi News - हरदोई में एक कार्यक्रम में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हरदोई को उत्कृष्ट जनपद बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई और...
पाली। प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल सोमवार को नगर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि हरदोई को प्रदेश सरकार उत्कृष्ट जनपद बनाने की दिशा में काम कर रही है। बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर ममता सरकार और इंडिया गठबंधन चुप्पी साधे है। पूर्व चेयरमैन कमलाकांत बाजपेई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल ने कहा कि वह अपने परिवार की चौथी पीढ़ी के रूप में हरदोई की सेवा कर रहे है। राजनीति में आज तक जो कुछ मिला वह हरदोई की जनता से मिला है। योगी के आठ वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की दिशा और दशा बदल गई। आज उत्तर प्रदेश की गिनती देश के अच्छे प्रदेशो में होती है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ मे लेने वालों को डंडे की भाषा से समझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल आज जल रहा है। वहां कत्लेआम हो रहा है। कांग्रेस, सपा सहित तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता चुप है। वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। मंच का संचालन सभासद राजन शुक्ला ने किया। सोनू अवस्थी, चन्द्र विशाल दीक्षित, श्रीकांत अग्निहोत्री, विमलेश गुप्ता, शिवगोपाल शुक्ला, बीरेंद्र अवस्थी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।