Young Man Commits Suicide After Alleged Torture by Wife इटावा में पत्नी से प्रताड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान, Etawah-auraiya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsYoung Man Commits Suicide After Alleged Torture by Wife

इटावा में पत्नी से प्रताड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Etawah-auraiya News - पत्नी द्वारा प्रताड़ित होकर 35 वर्षीय रणधीर सिंह कुशवाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार खेत में था। जब परिजन घर लौटे, तो रणधीर को फंदे पर लटका पाया। उसकी पत्नी पिछले दो महीनों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाMon, 21 April 2025 11:55 PM
share Share
Follow Us on
इटावा में पत्नी से प्रताड़ित युवक ने फांसी लगाकर दी जान

पत्नी से प्रताड़ित होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अनूप नगर के रहने वाले 35 वर्षीय रणधीर सिंह कुशवाहा पुत्र मंगल सिंह ने रविवार रात घर पर कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। परिवार के लोग घटना के समय खेत पर गेहूं काट रहे थे। परिजन जब घर पहुंचे तो रणधीर को फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मच गई। परिजन पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन में उसे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाई गौरव ने बताया रणधीर नोएडा में एक कंपनी में फूड डिलीवरी का काम करता था। चार साल पहले औरैया के मोहारी गांव में राखी से शादी हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी, दो माह से घर नहीं आई है। आरोप लगाया कि आए दिन पत्नी मायके में रहकर रणधीर से रुपये मांगकर प्रताड़ित कर रही थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर रणधीन ने आत्महत्या की है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।