यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा के लिए आज जारी होगा एग्जाम सिटी स्लिप
यूजीसी नेट जून 2025 सत्र की परीक्षा के लिए आज एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। परीक्षा 25 से 29 जून के बीच होगी, दो शिफ्ट में। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 12 बजे और दूसरी शिफ्ट 3 से 6 बजे तक चलेगी। एडमिट...
Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 16 June 2025 12:22 PM

यूजीसी नेट जून 2025 सेशन की परीक्षा के लिए आज एग्जाम सिटी स्लिप जारी होगी। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा 25 जून से लेकर 29 जून 2025 के बीच में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। उसके बाद दूसरी शिफ्ट में पेपर दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। प्रवेश पत्र एग्जाम से करीब 3-4 दिन पहले जारी होने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।