दो ग्राम पंचायतों में प्रधान चुनने को सदस्यों की हुई परेड
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान का पद रिक्त था, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा था। सीडीओ के सामने सदस्यों की परेड कराई गई और आपसी सहमति से एक सदस्य को अस्थाई प्रधान का दायित्व सौंपा गया।...

लखीमपुर, संवाददाता। जिले की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान का पद रिक्त चल रहा था, इससे ग्राम पंचायत के कामधाम प्रभावित हो रहे हैं। इन ग्राम पंचायतों में प्रधान का कार्यभार संभालने के लिए अस्थाई व्यवस्था के तहत सदस्यों में से एक को चुनने के लिए सीडीओ के सामने ग्राम पंचायत सदस्यों की परेड कराई गई। सदस्यों में से ही एक सदस्य को प्रधान का दायित्व देने पर सदस्य सहमत हुए। अब पत्रावली अनुमोदन के लिए डीएम को भेजी गई है। कुंभी गोला की ग्राम पंचायत चांदामऊ में प्रधान का पद रिक्त चल रहा है। प्रधानी का उपचुनाव होने तक प्रधान का दायित्व संभालने के लिए पंचायती राज व्यवस्था के तहत सदस्यों में से एक सदस्य को अस्थाई प्रधान का दायित्व सौंपा जाता है।
यहां के ग्राम पंचायत सदस्यों को सीडीओ अभिषेक कुमार के सामने पेश किया गया। सदस्यों ने आपसी सहमति से एक सदस्या को प्रधान का दायित्व देने का निर्णय लिया। इसी तरह नकहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरसवा में भी सदस्यों की परेड कराई गई। सदस्यों की सहमत बनने के बाद पत्रावली अनुमोदन के लिए डीएम को भेजी गई है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि चुनाव होने तक सदस्यों द्वारा चुना गया सदस्य प्रधान के दायित्वों का निर्वहन करेगा। बताते चलें कि प्रधान की सीट रिक्त होने से ग्राम पंचायतों में कामकाज प्रभावित हो रहे थे। पहले ग्राम पंचायत से ही प्रस्ताव भेजा जाता था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।