UGC Selects 771 NEP Ambassadors from 127 Institutions for Educational Reform नई शिक्षा नीति का सारथी बनाने में कोल्हान के हाथ खाली, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsUGC Selects 771 NEP Ambassadors from 127 Institutions for Educational Reform

नई शिक्षा नीति का सारथी बनाने में कोल्हान के हाथ खाली

यूजीसी ने नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के प्रचार-प्रसार के लिए 127 उच्च शिक्षण संस्थानों से 771 विद्यार्थियों को एनईपी सारथी के रूप में चुना है। झारखंड के कॉलेजों में से केवल छह छात्रों को यह भूमिका...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 17 May 2025 06:33 PM
share Share
Follow Us on
नई शिक्षा नीति का सारथी बनाने में कोल्हान के हाथ खाली

नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के 127 उच्च शिक्षण संस्थानों से 771 विद्यार्थियों का एनईपी सारथी के रूप में चयन किया है। सारथी यानी स्टूडेंट अंबेसडर फॉर एकेडमिक रिफॉर्म इन ट्रांसफॉर्मिंग हायर एजुकेशन इन इंडिया के रूप में झारखंड से मात्र छह छात्रों को यह भूमिका मिली है, जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय का एक भी छात्र शामिल नहीं है। एनईपी सारथी के लिए चुने गए छात्रों को यूजीसी और विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्रमाण पत्र दिया जायेगा। उन्हें यूजीसी के ऑनलाइन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा उनके लेख यूजीसी के न्यूजलेटर में प्रकाशित किए जाएंगे।

एनईपी सारथी के लिए यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों से छात्रों की सूची मांगी थी, ताकि उनका चयन कर जागरूकता कार्यक्रमों में भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। लेकिन कोल्हान विश्वविद्यालय समेत झारखंड के अधिकतर विश्वविद्यालयों जैसे रांची विश्वविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय, सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय, झारखंड राज्य ओपन यूनिवर्सिटी, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, डीएसपीएमयू और बीएयू आदि ने छात्र नामित करने में रुचि नहीं दिखाई। एनईपी सारथी के जिम्मे होंगे अहम कार्य एनईपी सारथी के जिम्मे कई कार्य दिए गए हैं। इनमें एनईपी-2020 के बारे में जागरूकता फैलाना, छात्रों को एनईपी की पहलों के बारे में बताना, एनईपी के कार्यान्वयन में सुधार के लिए छात्रों से फीडबैक लेना, एनईपी की पहल से लाभ उठाने के तरीके के बारे में छात्रों और संस्थानों का मार्गदर्शन करना, छात्रों, संकाय, प्रशासकों और यूजीसी के बीच संवाद स्थापित करना, सोशल मीडिया पर एनईपी की पहल को बढ़ावा देना, एनईपी की पहल के बारे में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करना, विश्वविद्यालय और कॉलेज के उत्सवों में एनईपी हेल्प डेस्क लगाना आदि शमिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।