वीरांगना सम्मान सामाजिक फाउंडेशन ने मनाया स्थापना दिवस, नारी शक्ति का दिखा उत्साह और संकल्प
वीरांगना सम्मान सामाजिक फाउंडेशन ने दानापुर क्लब में अपने पहले स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि अवधेश नारायण सिंह और अन्य गणमान्य...
वीरांगना सम्मान सामाजिक फाउंडेशन ने अपना प्रथम स्थापना दिवस दानापुर क्लब में बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन की विधिवत शुरुआत की।मुख्य अतिथि विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और एमएलसी अनामिका सिंह थे। विशिष्ट अतिथियों में पर्यटन मंत्री राजू सिंह, अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह, डॉ. समरेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. अमूल्य सिंह, सिविल सर्जन कामिनी सिंह, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।राजपूताना झांकी में वीरांगना बेटियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। फाउंडेशन की संस्थापिका निशा सिंह ने संगठन को महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणास्रोत बताया।
अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह ने बिहार वीरांगना टीम को निरंतर सहयोग देने का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम का संचालन श्वेता सिंह और विकास सिंह ने किया। समापन वीरांगना नमिता सिंह द्वारा बनाए गए केक काटकर हुआ। आभार प्रदर्शन वीरांगना सुषमा सिंह ने किया और संरक्षक रेणु सिंह ने सभी वीरांगनाओं को धन्यवाद दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।