कदमा उपद्रव केस में फरार दो आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी
कदमा उपद्रव के मामले में फरार दो आरोपियों के खिलाफ एडीजे वन की अदालत से वारंट जारी किया गया है। कदमा पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 10 अप्रैल 2023 को हुई हिंसक झड़प में 71 नामजद और...

कदमा उपद्रव में फरार दो आरोपियों के खिलाफ एडीजे वन की अदालत से वारंट जारी हुआ है। कदमा पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। हालांकि दोनों पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। कदमा थाना प्रभारी आलोक दुबे ने कहा कि गिरफ्तारी नहीं होने पर इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई होगी। मालूम हो कि कदमा क्षेत्र के शास्त्रीनगर में 10 अप्रैल 2023 को दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान जवानों पर पथराव के साथ लोगों ने अभद्रता की थी। इससे कदमा थाने में 71 लोगों के खिलाफ नामजद एवं ढाई सौ से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, आगजनी, तोड़फोड़ समेत पुलिस पर हमले करने का केस दर्ज हुआ था। इसमें भाजपा के दर्जन भर नेता शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, कदमा उपद्रव के 66 आरोपी अदालत में पेश हो रहे हैं। भाजपा नेता अभय सिंह और अधिवक्ता चंदन चौबे ने अदालत में डिस्चार्ज अर्जी देकर खुद को निर्दोष बताया और केस से नाम निकालने का अनुरोध किया। दोनों ने पुलिस पर मामले में बेवजह फंसाने का आरोप लगाया है। हालांकि अन्य लोग भी शुरू से पुलिस पर बेवजह आरोपी बनाने का आरोप लगा रहे हैं। इधर, आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप गठन हो चुका है, जबकि दो आरोपियों का बेल बॉन्ड खारिज हुआ था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।