एक दिवसीय आम उत्सव-सह-बागवानी मेला
जामताड़ा में मनरेगा के बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित किया गया। सीओ अबिश्वर मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। विभिन्न प्रजातियों के आम और उनके...
Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाFri, 13 June 2025 03:40 PM

जामताड़ा। मनरेगा के बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत शुक्रवार को जामताड़ा सदर प्रखंड परिसर में प्रखंड स्तर पर एक दिवसीय आम उत्सव-सह-बागवानी मेला का आयोजन किया गया। मौके पर सीओ अबिश्वर मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया गया। वहीं कृषि विभाग,जेएसएलपीएस की दीदियों, एनजीओ एवं नर्सरी की ओर से विभिन्न प्रजाति के आम एवं आम से उत्पादित सम्मान का स्टॉल लगाया गया था। मौके पर सीओ ने कहा कि बिरसा हरित क्रांति से किसान अपनी बंजर पड़ी जमीन में आम की बागवानी कर आत्मनिर्भर बन रहे है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।