भाजपाईयों ने झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री के विवादित बयान के विरोध में निकाली रैली
झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजूल हसन के विवादित बयान के विरोध में भाजपा ने कोडरमा में रैली निकाली। भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने हफिजूल हसन की बर्खास्तगी की मांग की और बयान को संविधान का...

कोडरमा संवाददाता। झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजूल हसन के विवादित बयान हम संविधान से पहले शरीयत को मानते हैं के विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को कोडरमा में आक्रोश जताते हुए रैली निकाली। अगुआई पार्टी जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की। साथ ही उनके बर्खास्तगी की मांग की। नेताओं ने इस बयान को निंदनीय, तुष्टिकरण की पराकाष्ठा और समाज को बांटने वाला बताया है। रैली कोडरमा स्थित बजरंगबली चौक से शुरू होकर समाहरणालय परिसर तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार इस्तीफा दो,हफिजूल हसन हाय-हाय जैसे नारे लगाए। जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि हफिजूल हसन का यह बयान संविधान का अपमान है और उन्हें अपने पद की शपथ भी याद नहीं है। उन्होंने मांग किया कि मंत्री को अविलंब बर्खास्त और झारखंड सरकार को भी भंग किया जाए। क्योंकि ऐसे मंत्री के रहते लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरा है। श्री जोशी ने कहा कि मंत्री का यह बयान समाज में वैमनस्यता फैलाने वाला है। उन्होंने महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी डीसी के माध्यम से सौंपा, जिसमें मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की गई। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि जब तक मंत्री को पद से हटाया नहीं जाता, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में मौजूद नेता व कार्यकर्ता
आक्रोश रैली में जिलाध्यक्ष अनूप जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह,नितेश चंद्रवंशी,जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण सिन्हा, विजय यादव,जूही दासगुप्ता, देवनारायण मोदी, गोपाल कुमार गुतुल,मनोज कुमार झुन्नू,अरशद खान,प्रभाकर लाल रावत,दिनेश सिंह,सुधीर सेठ, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह, विजय राणा, सुनील पंडित, चंद्रशेखर जोशी, नरेंद्र पाल,विनय शांडिल, राजकुमार यादव, बैजनाथ यादव, उत्तम कुमार, दीपनारायण सिंह, संजय पासवान, राजेश कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, बिनोद सिन्हा, विजय राम, राजेश सिन्हा, अंकित गुप्ता, अशोक मेहता, निरंजन प्रसाद, मुकेश यादव, प्रमिला देवी,नंदकिशोर सोनी,बीरेंद्र मोदी,आनंद मोदी,महेश रजक,राजेंद्र सिंह,नवीन चौधरी, अंकित गुप्ता, सीताराम चंद्रवंशी, विजय कुमार पंडित, रामलखन यादव, महेंद्र कुमार राणा, मुन्ना कुमार वर्णवाल, विक्रम सिंह, सुजीत कुमार सिन्हा, बीरेंद्र कुमार, मनोज चौधरी, राजेश कुमार सिंह राजू भैया,प्रदीप यादव,सुनील यादव, गणेश यादव, विनोद साव,गीता देवी,शांति देवी, ममता देवी, मुनवा देवी, गीता देवी, गायत्री देवी, प्रमिला देवी, निर्मला देवी, फुलवा देवी, कासी पण्डित, हीरामन मिस्त्री आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।