कुत्तों के झुंड ने बाइक सवार को दौड़ाया, तीन लोग घायल
जयनगर में कुत्तों के झुंड ने बाइक सवारों का पीछा किया, जिससे बाइक असंतुलित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जयनगर, निज प्रतिनिधि। कुत्तों के झुंड ने बाइक सवार को दौड़ा दिया। इससे बाइक असंतुलित होकर पलट गई और इस घटना में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सोमवार की दोपहर की बतायी जाती है। जयनगर प्रखंड कटहाडीह में कुत्तों का झुंड रोड पर बैठा था। इसी दौरान एक बाइक सवार तीन वहां से गुजर रहे थे। तभी कुत्तों ने उन्हें दौड़ा दिया। इस दौरान भागने के क्रम में तीनों गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के घंघरी गांव निवासी 40 वर्षीय कलावती देवी, पति गणेश ठाकुर, 36 वर्षीय तारा देवी, पति अर्जुन ठाकुर तथा 51 वर्षीय अर्जुन ठाकुर पिता दिलो ठाकुर के रूप में कई गई है।
जानकारी के अनुसार, अर्जुन ठाकुर पत्नी तारा देवी व भाभी कलावती देवी के साथ गांव से कठाडीह होते हुए जयनगर की ओर जा रहे थे। इसी बीच कठाडीह गुजरने के समय कुत्तों के एक झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों से बचने के लिए अर्जुन ठाकुर ने बाइक की गति बढ़ दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो गयी और थोड़ी दूर आगे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे बाइक पर बैठीं कलावती देवी व तारा देवी गिर गईं। वहीं अर्जुन ठाकुर को भी चोट आयी। आसपास के ग्रामीणों ने उन्हें उठाया और घटना की जानकारी पंचायत समिति सदस्य फैजूल्ला खान को दी। इसके बाद उन्होंने घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा भेजा। इधर घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।