Fraud Allegations Against School Teacher and Former Chairman in Koderma सरकारी राशि गबन मामले में सहायक शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsFraud Allegations Against School Teacher and Former Chairman in Koderma

सरकारी राशि गबन मामले में सहायक शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज

कोडरमा में सरकारी राशि गबन के आरोप में सहायक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार और पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 2012-13 में स्कूल निर्माण और बेंच टैक्स के लिए 12 लाख 91 हजार 300 रुपए...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाThu, 10 April 2025 02:37 AM
share Share
Follow Us on
सरकारी राशि गबन मामले में सहायक शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । सरकारी राशि गबन करने का आरोप में कोडरमा थाना में स्कूल के सहायक शिक्षक और तत्कालीन अध्यक्ष पर मामला दर्ज किया गया है। कोडरमा के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद ने कोडरमा थाना में प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खलकथंभी के सहायक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार और तत्कालीन स्कूल के अध्यक्ष संजय कुमार पर प्राथमिक दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिक में कहा गया है कि स्कूल भवन निर्माण और बेंच टैक्स खरीद के लिए वर्ष 2012-13 में 12 लाख 91 हजार 300 रू स्कूल को दिया गया था। लेकिन पैसे मिलने के बावजूद भवन का निर्माण नहीं कराया गया। बाद में शिक्षक के द्वारा एक लाख 60 हजार रु जमा किया गया। जबकि 11 लाख 31 हजार 300 रू जमा अभी तक नहीं किया गया। इसके लिए कई बार निर्देश के बावजूद राशि जमा नहीं किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर बीइओ ने कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।