Mahendra Yadav Appointed as RJD District President in Kodarma महेंद्र यादव बने राजद जिलाध्यक्ष, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsMahendra Yadav Appointed as RJD District President in Kodarma

महेंद्र यादव बने राजद जिलाध्यक्ष

कर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। महेंद्र यादव ने कहा कि

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाSat, 14 June 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
महेंद्र यादव बने राजद जिलाध्यक्ष

कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष पद पर झुमरी निवासी महेंद्र यादव की नियुक्ति की गई है। महेंद्र यादव बीते 25 वर्षों से अधिक समय से पार्टी में सक्रिय हैं और उन्होंने पूर्व में राजद के जिला सचिव के रूप में भी योगदान दिया है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद श्री यादव ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। महेंद्र यादव ने कहा कि उनका पहला प्रयास कोडरमा जिले में संगठन को मजबूत करना और गांव से लेकर शहर तक हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा।

आगामी नगर निकाय चुनाव और अन्य चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकर्ता हर स्तर पर अपनी भागीदारी निभाएंगे, वहीं अगली विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर सशक्त तैयारी की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व रामधन यादव राजद के जिला अध्यक्ष थे, जो वर्तमान में जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।