घटना के बाद मची रही चीख- पुकार, स्थानीय लोग बने मददगार
कोडरमा में गुरुवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक...

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा में गुरुवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना के बाद वहां चीख-पुकार मची रही। शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और सभी घायलों को ऑटो से निकाला। इसके बाद पुलिस सभी को अस्पताल ले गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो लोग बेहद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनको बचने की कोई उम्मीद यही नहीं दिख रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, डोमचांच-कोडरमा रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस और जिला परिवहन विभाग की ओर से इसे रोकने की कोई सार्थक पहल आजतक नहीं की गई है। इसके कारण हाल के दिनों में यहां कई हादसे हो चुके हैं।
गुरुवार की सुबह घटना में घायल हुए लोगों में नरेश नगर झुमरी तिलैया निवासी 28 वर्षीय शीला देवी पति मुकेश भुइयां, 35 वर्षीय मीना देवी पति मनोज भुइया, 32 वर्षीय मन्नू कुमार भुइया पिता लिटारी भुइया, 36 वर्षीय मूंदकी देवी पति अर्जुन भुईयां, 35 वर्षीय अनीता देवी पति दिलीप भुईयां, 30 वर्षीय सुगनी देवी पति रॉकी भुइया और 32 वर्षीय गुड़ी देवी पति मन्नू कुमार भुइया के रूप में हुई है। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।