Red Color Day Celebrated with Enthusiasm at Modern Public School in Jhummri Tilaiya मॉडर्न किड्स पैराडाइज में मनाया गया रेड कलर डे, Kodarma Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsKodarma NewsRed Color Day Celebrated with Enthusiasm at Modern Public School in Jhummri Tilaiya

मॉडर्न किड्स पैराडाइज में मनाया गया रेड कलर डे

झुमरी तिलैया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में किड्स पैराडाइज ने गुरुवार को रेड कलर डे मनाया। छात्रों ने लाल वस्त्र पहने और विभिन्न रंगीन गतिविधियों जैसे डांस, कविता पाठ, और बैलून प्रिंटिंग में भाग लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कोडरमाFri, 9 May 2025 12:21 AM
share Share
Follow Us on
मॉडर्न किड्स पैराडाइज में मनाया गया रेड कलर डे

कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में किड्स पैराडाइज गुरूवार को रेड कलर डे मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रेड कलर डे के अवसर पर छात्रों ने लाल रंग के वस्त्र पहने और विभिन्न रंगीन गतिविधियों में हिस्सा लिया। छात्रों के लिए डांस, कविता पाठ, कॉटन डब्बिंग, पेपर पेस्टिंग, बैलून प्रिंटिंग जैसे मजेदार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने बच्चों को संबोधित किया और रंगों के महत्व के बारे में बताया और कहा की रंग हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमें विभिन्न रंगों के महत्व को समझने की आवश्यकता है।

उन्होंने छात्रों को रंगों के माध्यम से अपने व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय की गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने कौशल का प्रदर्शन किया। रेड कलर डे के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने छात्रों में रंगों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिडिल कोऑर्डिनेटर तनुश्री सरकार, प्री प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अंजलि सलूजा, शिक्षिका सुमन देवी, प्रिया चंदेल, साक्षी कुमारी, ऋतू कुमारी, सेलिना मुर्मू, आस्था सलूजा सहित पुरे विद्यालय परिवार की भूमिका सराहनीय रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।