Congress Organizes Organizational Creation Program in Latehar with Key Leaders कांग्रेस के संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम का आयोजन , Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsCongress Organizes Organizational Creation Program in Latehar with Key Leaders

कांग्रेस के संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार में कांग्रेस का संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और अन्य नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 11 June 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में कांग्रेस के संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, जिला प्रभारी सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि कांग्रेस देशभर में संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम चला रही है। इसका उद्देश्य हर पंचायत में संगठन खड़ा करना है।

इसके लिए ग्राम पंचायत कमेटी बनाई जाएगी। हर कमेटी में 12 सदस्य होंगे। हर महीने बैठक होगी। समस्याओं का हल वहीं निकाला जाएगा। कमेटी के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में संविधान खतरे में है। आरएसएस और बीजेपी शुरू से संविधान के खिलाफ हैं। वे मनु स्मृति लागू करना चाहते हैं। बीजेपी आरक्षण खत्म करना चाहती है। कांग्रेस ऐसा कभी नहीं होने देगी। उन्होंने आगे कहा कि झारखंड सरकार पंचायत स्तर पर काम कर रही है। जल, जंगल और जमीन बचाने की दिशा में कदम उठा रही है। ग्राम सभा की मंजूरी के बाद ही कोयला क्षेत्र के लिए जमीन अधिग्रहण होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में मनरेगा कानून के तहत हर परिवार को 100 दिन काम का अधिकार मिला। प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने कहा कि शहर से गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। पंचायत से जिला स्तर तक कमेटियों को टास्क दिए गए हैं। संगठन मजबूत रहेगा, तभी जनाधार बचेगा। पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। महिला, गरीब और वंचितों का ध्यान रखा जा रहा है। कांग्रेस एक विजन के साथ काम कर रही है। जिला प्रभारी धीरज साहू ने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर सक्रिय हों। पंचायत मजबूत होगी, तभी संगठन मजबूत होगा। पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता ही संगठन को आगे बढ़ा रहे हैं। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि लातेहार में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। यहां के कार्यकर्ता अच्छा काम कर रहे हैं। कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता रियाज अहमद ,इस्तखार अंसारी, कामेश्वर यादव, पंकज तिवारी,हरिशंकर यादव,सुरेंद्र भारती, सच्चिदानंद चौधरी, रविंद्र राम,आफताब आलम, अमित यादव, दरोगी यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।