कांग्रेसियों का जिला संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम आयोजित
जिला मुख्यालय के परिषदन भवन में कांग्रेस पार्टी, लातेहार ने जिला संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा

लातेहार प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के परिषदन भवन में कांग्रेस पार्टी, लातेहार ने जिला संगठन सृजन मंथन कार्यक्रम मंगलवार को आयोजन किया। इमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और विशिष्ट अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मौजूद थे। यहां कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष गुंजर उरांव ने की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने पर विचार विमर्श किया गया। साहू ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। कांग्रेस के कार्यकाल मे देश आधुनिक भारत की दिशा में बनने की ओर अग्रसर हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाना है।
उन्होंने संगठनात्मक एकता व अनुशान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का विस्तार किया जाना है। लातेहार जिले में कांग्रेस पार्टी का बूथ से लेकर जिला स्तर पर गठन किया जायेगा। वहीं विधायक ने युवा व महिलाओं को संगठन से जोड़ने की बात कही। इसके लिए पर्यवेक्षक मनोनीत किए गए हैं। उन्होनें संगठन की मजबूती पर बल दिया। कहा कि कायकर्ता ही किसी भी संगठन के स्तंभ होते हैं। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को तेज करने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए सुझाव दिए गये। सभी कांग्रेसियों ने एकजुट होकर पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ अजय नाथ शाहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, प्रदेश प्रतिनिधि इफ़्तेख़ार अहमद, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव जिला मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नसीम, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीता देवी, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष सुरेन्द्र भारती, वृन्दाबिहारी यादव, विश्वनाथ पासवान, टिंकू, प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव, रिगन जी, असगर खान, मोती उरांव आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।