एक सप्ताह बाद मिली ई पॉश मशीन, राशन वितरण में देरी
बरवाडीह में, लैम्पस जविप्र की ई पॉश मशीन एक सप्ताह बाद मंगरा डीलर द्वारा दी गई, जिसके कारण राशन वितरण में देरी हुई। कार्डधारियों को पहले मायूस होकर लौटना पड़ा। अब डीलर को कार्डधारियों को सूचना देकर...

बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह लैम्पस जविप्र की ई पॉश मशीन करीब एक सप्ताह बाद मंगरा डीलर द्वारा दिया गया। उतने दिनों तक रख कर कल्याणपुर जविप्र के राशन का वितरण वहाँ किया गया। इससे लैम्पस जविप्र के राशन वितरण में देरी हो गई। डीलर मनोहर प्रसाद ने बताया कि अब कार्डधारियो को सूचना देकर राशन के लिए बुलाना पड़ेगा। मशीन नही रहने के कारण कार्डधारियो को पहले मायूस होकर लौटना पड़ा था। बता दे कि लैम्पस जविप्र की ई पॉश मशीन से मंगरा के कल्याणपुर के कार्डधारियो को भी राशन वितरण किया जाता है। शिकायत के बाद भी लैम्पस के राशन आवंटन मशीन को अलग नही किया जा रहा है। इससे दोनो जगहों पर कार्डधारियो को राशन समय पर वितरण नही हो पाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।