बकरीद पर्व को लेकर जमकर हुई बकरा और कपडों की खरीददारी
लातेहार में ईद-उल-अज्हा (बकरीद) का त्यौहार 7 जून को मनाया जाएगा। बाजारों में बकरों की खरीदारी और अन्य सामान की खरीदारी के लिए भारी भीड़ देखी गई। लगभग सात लाख की खरीदारी हुई। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने...

लातेहार, हिटी। मुस्लिम धर्म का ईद-उल-अज्हा (बकरीद) का त्यौहार 7 जून को है। बकरीद को लेकर जिला मुख्यालय समेत अन्य प्रखंडों में भी काफी चहल- पहल दिखी। मुस्लिम धर्मलंबियों के लोग मंगलवार को बालूमाथ के बाजार में दिनभर बकरा खरीदते देखे गए। इसके अलावा किराना दुकान,सेवई दुकान,कपड़े,जूता दुकान में भी भीड़ देखी गई। मंगलवार को बकरीद पर्व को लेकर जिले भर से लगभग सात लाख की खरीदारी हुई। चैंबर और मुस्लिम कमेटी के सदस्यों के अनुसार आने वाले दिनों में कपड़े,खाद्य सामग्री,कुर्ता पायजामा,जूता सेवाईयां की जमकर खरीददारी होगी। इधर कुर्बानी के लिए बकरों की दाम की बात करें तो पूर्व की भांति इस वर्ष बकरे पर लगभग चार से पांच हजार रुपए का अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष पप्पू कुरैशी ने 22 हजार रुपए की लागत से बकरे की खरीदारी की है। बताते चले कि इस्लाम धर्म के अनुसार हर वयस्क मुस्लिम हस्बे अवकात रखने वाले पर कुर्बानी जायज है। जैसें अगर एक परिवार में सात लोग व्यस्क हैं। तो सातों पर बकरे की कुर्बानी जायज है। उधर मुस्लिम धर्मालंबियों के हाफिजीओ ने कुर्बानी के मांस का अवशेष जो बचता है,उसे अपने घर के अगल-बगल में गड्ढे कर दफनाने की अपील मुस्लिम धर्म के लोगों से की है। मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा कि हमारे द्वारा कोई ऐसा कार्य ना किया जाए। जिससे दूसरे धर्म को ठेस पहुंचे। हम सभी को आपसी प्यार और सौहार्द के साथ बकरीद का त्योहार मनाना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।