Farmers in Latehar Receive Lotus Planting Seeds to Boost Income मखाने की खेती से किसानों की अच्छी आमदनी होगी: अमृतेश , Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsFarmers in Latehar Receive Lotus Planting Seeds to Boost Income

मखाने की खेती से किसानों की अच्छी आमदनी होगी: अमृतेश

लातेहार में शुक्रवार को 10 किसानों के बीच मखाने की खेती के पौधे वितरित किए गए। जिला के कृषि अधिकारियों ने बताया कि किसानों को मखाने की खेती के लिए प्रशिक्षण दिया गया था। मखाना पोषक तत्वों से भरपूर है...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSat, 12 April 2025 01:31 AM
share Share
Follow Us on
मखाने की खेती से किसानों की अच्छी आमदनी होगी: अमृतेश

लातेहार, प्रतिनिधि। जिले के दस किसानों के बीच शुक्रवार को मखाने की खेती का पौधा वितरित की गई। बता दें कि डीसी उत्कष गुप्ता के निर्देश पर जिले के किसानों की आय में वृद्धि एवं नये फसलों की खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को मखाने की खेती करने का सुझाव दिया गया था। इसे लेकर जिले से 10 किसान को मखाने की खेती हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए दरभंगा बिहार भी भेजा गया था। जहां सभी किसानों को मखाने की खेती से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया। उक्त सभी किसान अब अपने अपने खेतों में मखाने की खेती भी करेंगे और प्रखंड के अन्य किसानों को भी खेती हेतू प्रोत्साहित करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 10 किसानों के बीच शुक्रवार को मखाना का पौधा का वितरण किया गया। जिसमें रघुनाथ यादव,रामनिरजन सिह,बिरेंद्र प्रसाद ,शत्रुधन प्रसाद चारो मोंगर,अखलेश कुमार सिंह,वंशी सिंह, रमेश भुईया,संदेश कुमार सिंह,चारो पेशरार और संतोष सिंह, अरविन्द सिंह दोनों डेमू पंचायत के किसान हैं। जिला कृषि पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि मखाना पोषक तत्व से भरपूर एक जलीय उत्पाद है। जिसके अन्दर प्रोटिन और कार्बोहाईड्रेट काफी मात्रा में मिलते है एवं इसका बाजार में काफी मांग है और इसका मूल्य अधिक होने से किसानों की अच्छी आमदनी होगी। मखाने की खेती वैसे तलाब में की जाती है, जहां 4 से 5 फीट हमेशा पानी रहना चाहिए। इधर पौधा पाकर किसानों ने डीसी और जिला उद्यान पदाधिकारी को इस पहल करने पर सराहना की हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।