Water Crisis in Mangra Panchayat 10 Solar Water Pumps Malfunctioning जलमीनार खराब होने से पेयजल संकट गहराया, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsWater Crisis in Mangra Panchayat 10 Solar Water Pumps Malfunctioning

जलमीनार खराब होने से पेयजल संकट गहराया

बरवाडीह के मंगरा पंचायत में लगभग 10 सोलर जलमीनार खराब होकर पड़ी हुई है। सभी जलमीनार का निर्माण पेयजल विभाग से पूर्व में कराया गया था। उसकी मरम्मत नही

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारWed, 30 April 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
जलमीनार खराब होने से पेयजल संकट गहराया

बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह की मंगरा पंचायत में लगभग 10 सोलर जलमीनार खराब हो गई है। सभी जलमीनार का निर्माण पेयजल विभाग से पूर्व में कराया गया था। उसकी मरम्मत नहीं कराने से ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्हें इस गर्मी में पानी की समस्या से काफी परेशानी हो रही है। उन खराब जलमीनार की मरम्मत की पहल नहीं की जा रही है। मंगरा पंचायत के मुखिया बिपिन बिहारी सिंह ने बताया कि पेयजल विभाग से निर्मित सोलर जलमीनार की स्थिति का सर्वे कराया जा रहा है। अब तक लगभग 10 जलमीनार खराब रहने के बारे में पता चला है। सर्वे करने के बाद पेयजल विभाग को खराब जलमीनार के बारे में रिपोर्ट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जलमीनार के खराब पड़े रहने के कारण इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।