Woman Injured in Bike Accident While Distributing Wedding Invitations in Balumath शादी का कार्ड बांटकर लौट रही महिला बाइक से गिरकर घायल,रेफर, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsWoman Injured in Bike Accident While Distributing Wedding Invitations in Balumath

शादी का कार्ड बांटकर लौट रही महिला बाइक से गिरकर घायल,रेफर

बालूमाथ के ओल्हेपाट गांव के पास एक महिला शादी का कार्ड बांटकर लौटते समय बाइक से गिरकर घायल हो गई। महिला को परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSat, 12 April 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
शादी का कार्ड बांटकर लौट रही महिला बाइक से गिरकर घायल,रेफर

बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ओल्हेपाट गांव के समीप शाम शादी का कार्ड बांटकर लौट रही महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। महिला सालमनी देवी आराहारा ग्राम की रहने वाली हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने परिजन के साथ शादी का कार्ड बांटकर वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक से अनियंत्रित होकर वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों के मदद से महिला को घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।