आटो पलटने से घायल चालक की हुई मौत
लोहरदगा के सेन्हा पंचायत भवन के पास रविवार को आटो पलटने से चालक पंकेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद घर लौटने पर उनकी तबियत बिगड़ गई और फिर सदर अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। परिजनों...

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के सेन्हा पंचायत भवन के पास रविवार को आटो पलटने से घायल आटो चालक की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनियंत्रित होकर आटो पलट गया, जिससे आटो चला रहे लखन महतो के 30 वर्षीय पुत्र पंकेश महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के पश्चात पंकेश को छुट्टी दे दी गई। घर पहुंचने के बाद घायल की तबियत बिगड़ने लगी, आनन फानन में परिजन पंकेश को सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत पंकेश के मौत की पुष्टि कर दी है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि पंकेश को अंदरूनी चोटें आयी होंगी जो उसके मौत का कारण बनीं। पंकेश के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।