Fatal Attack on Couple in Lohardaga Witchcraft Accusations Lead to Violence डायन-बिसाही का आरोप लगाकर दंपत्ति पर जानलेवा हमला,गंभीर, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsFatal Attack on Couple in Lohardaga Witchcraft Accusations Lead to Violence

डायन-बिसाही का आरोप लगाकर दंपत्ति पर जानलेवा हमला,गंभीर

लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र में डायन-बिसाही के आरोप में एक दंपत्ति पर जानलेवा हमला हुआ। गांव के कुछ लोगों ने एतवा उरांव और उसकी पत्नी जट्टी उरांव पर कुदालनुमा औजार से हमला किया। दोनों गंभीर रूप से...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाWed, 18 June 2025 12:58 AM
share Share
Follow Us on
डायन-बिसाही का आरोप लगाकर दंपत्ति पर जानलेवा हमला,गंभीर

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कैरो थाना क्षेत्र के चिपो गडटोली में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमला का मामला प्रकाश में आया है। वहीं घायल दंपत्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी अनुसार कैरो थाना क्षेत्र के चिपो गड़टोली निवासी स्वर्गीय मंगरा उरांव का पुत्र एतवा उरांव और उसकी पत्नी जट्टी उरांव को गांव के ही स्वर्गीय सुनील उरांव की पत्नी मानती उरांव,बेटा कारण उरांव और बेटी किरण उरांव द्वारा कुदालनुमा औजार बसूला से जानलेवा हमला किया गया है। जिससे ग्रामीण दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।