Gurukul Shanti Ashram Delegation Meets Jharkhand Governor Santosh Kumar Gangwar राज्यपाल से मिला गुरुकुल शांति आश्रम का प्रतिनिधि मंडल, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsGurukul Shanti Ashram Delegation Meets Jharkhand Governor Santosh Kumar Gangwar

राज्यपाल से मिला गुरुकुल शांति आश्रम का प्रतिनिधि मंडल

लोहरदगा के गुरुकुल शांति आश्रम के प्रतिनिधि मंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। उन्हें अंग वस्त्र, पुष्प और आयुर्वेदिक दवा भेंट की गई। प्रतिनिधिमंडल ने आश्रम की गतिविधियों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाWed, 9 April 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
राज्यपाल से मिला गुरुकुल शांति आश्रम का प्रतिनिधि मंडल

लोहरदगा, संवाददाता।गुरुकुल शांति आश्रम लोहरदगा का प्रतिनिधि मंडल झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिला। राज्यपाल को अंग वस्त्र, पुष्प एवं आश्रम में निर्मित आयुर्वेदिक दवा भेंट की। आश्रम की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। 26 मई 2025 को आर्य वीर दल के प्रांत स्तरीय शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल को आने का निमंत्रण दिया। आश्रम के प्रमुख आचार्य शरच्चंद्र आर्य ने राज्यपाल को बताया कि आर्य समाज और गुरूकुल शांति आश्रम देश की नई पीढ़ी को संस्कारवान, चरित्रवान, सबल और राष्ट्र का योग्य नागरिक बनाने के प्रयास में जुटा है। राज्यपाल ने आर्य समाज की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल में ओम प्रकाश सिंह, लाल नवल किशोर नाथ शाहदेव,भूषण प्रसाद, गुप्तेश्वर गुप्ता शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।