Lohrdaga District Development Panchayat Leaders Urged to Monitor Welfare Schemes उपायुक्त ने मुखिया से पंचायतों की जानकारी ली, दिए दिशा निर्देश, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsLohrdaga District Development Panchayat Leaders Urged to Monitor Welfare Schemes

उपायुक्त ने मुखिया से पंचायतों की जानकारी ली, दिए दिशा निर्देश

जिले के पंचायत के प्रतिनिधि जितने सजग एवं सुदृढ़ होंगे लोहरदगा जिला उतना ही विकसित एवं समृद्ध होगा। पंचायत के मुखिया अपने-अपने क्षेत्र में संचालित सरक

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाTue, 17 June 2025 01:03 AM
share Share
Follow Us on
उपायुक्त ने मुखिया से पंचायतों की जानकारी ली, दिए दिशा निर्देश

लोहरदगा, संवाददाता।जिले के पंचायत के प्रतिनिधि जितने सजग एवं सुदृढ़ होंगे लोहरदगा जिला उतना ही विकसित एवं समृद्ध होगा।पंचायत के मुखिया अपने-अपने क्षेत्र में संचालित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रखें साथ ही उनके सतत मॉनिटरिंग करते हुए उसका फीडबैक जिला प्रशासन को दें। जिला प्रशासन विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर उन पर जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए समाधान करने का प्रयास करेगा।उपायुक्त डा ताराचंद ने सोमवार को वीसी के जरिए पंचायतों के मुखिया से बात करते हुए यह कहा। उपायुक्त ने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 30 जून तक जिले के सभी जनजातीय बहुल ग्रामों में सरकार के अनेक कल्याणकारी योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

सभी मुखिया इस अभियान में जुड़े और अपने-अपने क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिलाएं। अभियान के तहत लगने वाले प्रखंड स्तरीय शिविरों में आने के लिए लोगों को जागरूक करने का उन्होंने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका कर्तव्य है कि सरकार की बातों को वे लोगों तक पहुंचाएं एवं उनका फीडबैक सरकार को दें।ऑनलाइन जुड़े मुखियाओं से एक एक कर उनसे बात की और क्षेत्र से जुड़े समस्याओं से अवगत हुए और उनको आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पंचायत में अवस्थित संसाधन के अनुरूप कार्य योजना बनाकर विकास में सहभागिता बनने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।