New Police Superintendent Sadik Anwar Rizvi Takes Charge in Lohardaga सादिक अनवर रिजवी ने लोहरदगा एसपी का पद संभाला, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsNew Police Superintendent Sadik Anwar Rizvi Takes Charge in Lohardaga

सादिक अनवर रिजवी ने लोहरदगा एसपी का पद संभाला

लोहरदगा जिले के नए पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने निवर्तमान एसपी हारिस बिन जमां से पदभार संभाला। रिजवी ने शहीद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाThu, 29 May 2025 03:19 AM
share Share
Follow Us on
सादिक अनवर रिजवी ने लोहरदगा एसपी का पद संभाला

लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के नए पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिजवी ने बुधवार को निवर्तमान एसपी हारिस बिन जमां से पदभार संभाला। झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची के पुलिस अधीक्षक से तबादला होकर लोहरदगा के नए एसपी बनाए गए सादिक अनवर रिजवी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मेजर शेरू रंजन और पुलिस बलों द्वारा नए गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निवर्तमान एसपी हारिस बिन जमां ने नए एसपी का जिले में स्वागत किया। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने शहीद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सादिक अनवर रिजवी पूर्व में लोहरदगा जिले में एसडीपीओ के कार्यभार संभाल चुके है, जिससे इन्हें लोहरदगा जिले का अनुभव है और इससे कानून व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

एसपी ने कहा कि लोहरदगा को मैं अच्छी तरह से जनता हूं। पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र हुआ करता था। लेकिन अब नक्सलियों में कमी आई है। जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।