Residents of Lohardaga s Nari Nawadih Village Struggle with Drainage Issues नारी नवाडीह में नाला निर्माण पर ध्यान दे प्रशासन, Lohardaga Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLohardaga NewsResidents of Lohardaga s Nari Nawadih Village Struggle with Drainage Issues

नारी नवाडीह में नाला निर्माण पर ध्यान दे प्रशासन

लोहरदगा किस्को प्रखंड के नारी नवाडीह गांव निवासी आज भी जल निकासी की समस्या को लेकर परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कितनी सरकारें आई और चली गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, लोहरदगाFri, 11 April 2025 04:34 AM
share Share
Follow Us on
नारी नवाडीह में नाला निर्माण पर ध्यान दे प्रशासन

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड के नारी नवाडीह गांव निवासी आज भी जल निकासी की समस्या को लेकर परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कितनी सरकारें आई और चली गई। पंचायत चुनाव कर पंचायत प्रतिनिधि भी चुन लिए गए। परंतु नाला आज भी जस का तस पड़ा है। इसके पक्कीकरण की ओर किसी का ध्यान तक नहीं गया है। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रखंड प्रशासन यहां तक कि जिला प्रशासन ने भी नाला निर्माण कर जल निकासी की समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दिया है। कच्चे नाला के कारण बारिश के दिनों में स्थिति बद से बदतर हो जाती है। जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन के उक्त सड़क से होकर गुजरने तक में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बारिश के दिनों में नाला का पानी सड़कों पर बहकर गंदगी फैलाता रहता है। जिससे सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों, प्रखंड प्रशासन समेत जिला के आला अधिकारियों के समक्ष भी नाला निर्माण की गुहार लगाई है। परंतु अब तक इस ओर सकारात्मक पहल नहीं की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।