Jail Court Organized in Pakur Free Legal Aid and Skill Development for Inmates जेल अदालत में बंदियों को दी गई कानून की जानकारी, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsJail Court Organized in Pakur Free Legal Aid and Skill Development for Inmates

जेल अदालत में बंदियों को दी गई कानून की जानकारी

पाकुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा जेल अदालत का आयोजन किया गया। इसमें न्यायिक पदाधिकारी ने बंदियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता और स्वरोजगार प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 15 June 2025 04:54 PM
share Share
Follow Us on
जेल अदालत में बंदियों को दी गई कानून की जानकारी

पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह के निर्देश मंडलकारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान को लेकर अहम जानकारी उपस्थित बंदियों को दी गई। बंदियों के हित में मुफ्त कानूनी लाभ लेने व प्राधिकार से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त को लेकर कई बिंदु पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई। इस दौरान जेल में बंदियों को मिल रहे स्वरोजगार प्रशिक्षण के तहत कौशल विकास कार्यशाला का निरीक्षण समेत लीगल एड क्लीनिक महिला एवं पुरूष वार्ड, अस्पताल, मेडिकल क्लीनिक, दवा पंजी समेत पुस्तकाल, शौचालय का निरीक्षण सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी ने किया।

मौके पर न्यायिक पदाधिकारी जेल के प्रशासनिक अधिकारी समेत डीएसपी हेड क्वाटर जितेंद्र कुमार उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।