Eid al-Adha Celebrations Muslims Offer Prayers and Share Joy in Hussainabad हुसैनाबाद क्षेत्र में सौहार्द से मनाया गया बकरीद, गले मिल लोगों ने दी दुआएं, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsEid al-Adha Celebrations Muslims Offer Prayers and Share Joy in Hussainabad

हुसैनाबाद क्षेत्र में सौहार्द से मनाया गया बकरीद, गले मिल लोगों ने दी दुआएं

हुसैनाबाद में ईद उल जुहा (बकरीद) की नमाज मस्जिदों और ईदगाह में अदा की गई। मुस्लिम समुदाय ने एक-दूसरे को बधाई दी और अमन-चैन की दुआ की। विधायक और अन्य नेताओं ने मुस्लिम समाज के साथ त्योहार मनाया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 7 June 2025 11:18 PM
share Share
Follow Us on
हुसैनाबाद क्षेत्र में सौहार्द से मनाया गया बकरीद, गले मिल लोगों ने दी दुआएं

हुसैनाबाद/हैदरनगर, हिटी। शहर और ग्रामीण क्षेत्र ईद उल जुहा(बकरीद) की नमाज पर इस्लाम मतावलंबियों ने मस्जिदों व ईदगाह में अदा की और एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। नमाज अदा करते हुए अल्लाह से मुल्क, राज्य व क्षेत्र में अमन-चैन की दुआएं मांगीं है। विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह आदि ने मुस्लिम समाज के लोगों को बकरीद की बधाई देते हुए उनकी खुशियों में शिरकत किया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अमीनुल हक अंसारी, सरफराज अंसारी, सज्जू खान, राजू खान, अशरफ हसन, शमीम खान, शमीम राईन, नसीम राईन, गुड्डू खान, रॉबिन हुसैन, समीर, दानिश हुसैन आदि ने कुर्बानी की सुन्नत अदा कर गरीबों में वितरित भी किया।

उन्होंने कहा कि यह त्योहार हजरत इब्राहीम (अ) के त्याग व बलिदान का प्रतीक है। इसमें मुसलमान भाइयों की ओर से गरीबों को पैसा व अन्य सामग्री दान भी करने की परंपरा रही है। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और सचिव पवन कुमार ने कहा कि इस त्योहार से समाज में एकता व भाईचारे का संदेश देता है। हुसैनाबाद के एसडीओ गौरांग महतो व एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के निर्देशन में क्षेत्र के सभी मस्जिदों सहित आसपास के इलाके में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए दिनभर गश्ती तेज रही। बीडीओ विश्व प्रताप मालवा, अंचल अधिकारी संतोष कुमार, थाना प्रभारी अफजल अंसारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह क्षेत्र में भ्रमण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।