खेलो इंडिया यूथ गेम में खेलेगी काजल
मेदिनीनगर की काजल कुमारी का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम में हुआ है। पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने उन्हें बधाई दी। काजल ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित 68वें नेशनल एस.जी.एफ.आई में उत्कृष्ट...

मेदिनीनगर। शहर के द कराटे एकेडमी की काजल कुमारी का चयन खेलो इंडिया यूथ गेम में किया गया है। पलामू गतका संघ के अध्यक्ष सोनू नामधारी ने द कराटे एकेडमी पहुंचकर खिलाड़ी का हौसला अफजाई किया। उन्होने बधाई देते हुए कहा कि काजल अभी दिल्ली में आयोजित 68वा नेशनल एस. जी.एफ.आई में भाग ली थी और वहा उनसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए पलामू जिला को गौरवान्वित किया है और अब ये दूसरी बार पलामू गतका संघ की ओर खेलो इंडिया में भाग लेने जा रही है। मौके पर पलामू गतका संघ के सचिव सुमित बर्मन ने कहा कि बिहार के बोधगया में भारत सरकार द्वारा आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम का आयोजन 3-7 मई तक किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।