Rising Egg Prices in America Prompt Trend of Renting Hens for Fresh Eggs अंडों की बढ़ती कीमतों से परेशान लोग किराए पर ले रहे मुर्गियां , Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsRising Egg Prices in America Prompt Trend of Renting Hens for Fresh Eggs

अंडों की बढ़ती कीमतों से परेशान लोग किराए पर ले रहे मुर्गियां

अमेरिका में अंडों की कीमतों में वृद्धि के चलते लोग मुर्गियां किराए पर लेने लगे हैं। 'रेंट-ए-हेन' सेवा कई शहरों में लोकप्रिय हो रही है, जिससे लोग ताजे अंडे प्राप्त कर रहे हैं। कैलिफोर्निया की योंग-मी...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 4 May 2025 12:59 PM
share Share
Follow Us on
अंडों की बढ़ती कीमतों से परेशान लोग किराए पर ले रहे मुर्गियां

न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका में अंडों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं। इसके चलते एक नया ट्रेंड उभरा है, जिसमें लोग अंडे की बढ़ती कीमतों से बचने के लिए मुर्गियां किराए पर ले रहे हैं। ‘रेंट-ए-हेन नामक यह सेवा अब कई शहरों में लोकप्रिय हो रही है। इसमें लोग मुर्गियां और उनके बाड़े किराए पर लेते हैं ताकि वे घर में ताजे अंडे पा सकें। कैलिफोर्निया की योंग-मी किम ने भी दो मुर्गियां किराए पर ली हैं। उन्होंने कहा, यह तरीका मुझे इसलिए अच्छा लगता है क्योंकि इसमें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती और ताजे अंडे मिल जाते हैं।

इस सेवा की शुरुआत पेनसिल्वानिया में एक किसान दंपती ने की है और अब यह ट्रेंड पूरे अमेरिका में फैल चुका है। दरअसल, कोविड-19 महामारी और बर्ड फ्लू के कारण अंडों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। मुर्गियां किराए पर लेने के पैकेज में मुर्गी बाड़ा और अन्य जरूरी सामान शामिल होते हैं और लोग इसे एक सस्ता और सुविधाजनक विकल्प मान रहे हैं। अमेरिका में एक दर्जन अंडों की कीमत 60 फीसदी बढ़कर 10 डॉलर तक पहुंच चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।