Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsSchool Children Launch Awareness Campaign Against Drug Abuse in Bihar
नशा मुक्ति के लिए चलाया जागरूकता अभियान
मेदिनीनगर के पिथौरा गांव के बच्चों ने बनाही गांव में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित...
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 14 June 2025 11:16 PM

मेदिनीनगर। पिथौरा गांव के स्कूल के बच्चों ने बिहार सीमा से लगे बनाही गांव में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना है। छात्रों ने ग्रामीणों से मिलकर नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और उन्हें नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। साथ ही इस अवसर पर स्कूली बच्चों को पुलिस पब्लिक रिलेशन, डायल 112 सेवा, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा आदि विषयों पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।