पूजा करने जा रहे एक परिवार के सात लोग दुर्घटना में जख्मी
सतबरवा के पिपरा कला में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे बस की टक्कर में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी लोग चंदवा के नगर भगवती मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे। घायलों को तुंबागड़ा के नवजीवन अस्पताल में...

सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कला स्थित आईटीआई कॉलेज के समीप मरघटिया मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे के बस की चपेट में टेंपो के आ जाने एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी लोग पूजा करने चंदवा के नगर भगवती मंदिर जा रहे थे। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए तुंबागड़ा के नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सतबरवा के थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि सुबह में बस और ऑटो में टक्कर हुई है। तुंबागड़ा के अस्पताल में घायलों को भर्ती करा दिया गया।
पुलिस ने बस और ऑटो को जब्त कर लिया है । घायलों की पहचान लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र के रांकीकला गांव के एक ही परिवार के सदस्य के रूप में किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार 6 वर्ष की प्रियंका कुमारी को गंभीर चोट है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसके पिता विकास ठाकुर को गंभीर चोटे आई है। नंदकिशोर ठाकुर, रंजीत ठाकुर, गुड़नी देवी को भी गंभीर चोट है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।