Environmental Protection Initiative Marwari Youth Platform Organizes Tree Plantation Drive पेड़ लगाओ धरती बचाओ तभी कर पाओगे इस पर बसेरा, पर्यावरण बचे तो प्राण बचे, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsEnvironmental Protection Initiative Marwari Youth Platform Organizes Tree Plantation Drive

पेड़ लगाओ धरती बचाओ तभी कर पाओगे इस पर बसेरा, पर्यावरण बचे तो प्राण बचे

रामगढ़ में मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। पहले दिन आम और लीची के बीजों का रोपण किया गया। सदस्यों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर चर्चा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Thu, 29 May 2025 10:22 PM
share Share
Follow Us on
पेड़ लगाओ धरती बचाओ तभी कर पाओगे इस पर बसेरा, पर्यावरण बचे तो प्राण बचे

रामगढ़, निज प्रतिनिधि मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रयास के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से प्रथम् दिन गुरुवार को आम और लीची के बीज रोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के तहत सदस्य अपने-अपने घर में आम और लीची के बीज इकट्ठा किया और उन्हें धो करके सुखाया। उसे रोपण के लिए तैयार किया। तैयार बीज को फिर छोटे-छोटे गमले में रोपा गया, ताकि जब उसमें पौधे दिखने लग जाए तो उसे जमीन में रोपा जा सके। अंत में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा की।

कहा गया कि प्लास्टिक आज इंसान की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। आज हम हर चीज के लिए प्लास्टिक का यूज कर रहे हैं, जो हमारे जीवन के लिए हानिकारक है। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पर्यावरण विद उपेंद्र पांडे के यहां पॉलिथीन डोनेट किया। उन्होंने हमें प्लांट भेंट स्वरूप दिया। मंच ने आम लोगों से अनुरोध किया कि हम प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करें और इस महत्वपूर्ण विषय में जागरूकता फैलाने की कोशिश करें। मौके पर अनेक सदस्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।