भूमि विवाद में मारपीट करने का आरोप
गोला, निज प्रतिनिधि।बरलंगा थाना क्षेत्र के उड़ूसाड़म निवासी भोला मांझी ने गुरुवार को गांव के ही पांच लोगों पर भूमि विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाते
Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 16 May 2025 01:15 AM

गोला, निज प्रतिनिधि। बरलंगा थाना क्षेत्र के उड़ूसाड़म निवासी भोला मांझी ने गुरुवार को गांव के ही पांच लोगों पर भूमि विवाद में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया है। उसने विपक्षियों पर भूमि पर जबरन कब्जा करने और मना करने पर मारपीट करने व अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में माचाटांड़ के मंशु बेदिया, गोपाल बेदिया, रमेश बेदिया, गौरव बेदिया, प्रधान बेदिया के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।