New Bridge Inaugurated in Bhurkunda Enhances Connectivity and Community Life भुरकुंडा में सांसद-विधायक ने किया बहुप्रतीक्षित पुल का उद्घाटन, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsNew Bridge Inaugurated in Bhurkunda Enhances Connectivity and Community Life

भुरकुंडा में सांसद-विधायक ने किया बहुप्रतीक्षित पुल का उद्घाटन

भुरकुंडा में पटेलनगर और भदानीनगर के बीच नया पुल उद्घाटित हुआ। सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशनलाल चौधरी ने इसे जनता को समर्पित किया। इस पुल का निर्माण 50 लाख रुपए की लागत से डीएमएफटी फंड से हुआ है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sat, 7 June 2025 04:44 AM
share Share
Follow Us on
भुरकुंडा में सांसद-विधायक ने किया बहुप्रतीक्षित पुल का उद्घाटन

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। कोयलांचल भुरकुंडा के पटेलनगर और भदानीनगर के बीच अब दूरी नहीं, बल्कि एक नया पुल है जो हजारों लोगों की जिंदगी को आसान बना देगा। शुक्रवार को इस महत्वपूर्ण पुल के भव्य उद्घाटन के लिए समारोह आयोजित हुआ, जहां सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशनलाल चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पुल जनता को समर्पित किया। करीब 50 लाख रुपए की लागत से डीएमएफटी फंड से बने इस पुल को लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों की भीड़, उत्सव जैसा माहौल और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने इस उद्घाटन को एक यादगार अवसर बना दिया, जिसके गवाह मुखिया व्यास पांडेय, पंसस रोहित सोनी, कुमेश उरांव, विश्वरंजन सिन्हा, राकेश चौधरी, योगेश दांगी, पूनम साहू, कवि राय, राकेश सिन्हा, शंभू दुबे, अशोक सोनी, रघुवीर राय, महेंद्र राणा, सतीश मोहन मिश्रा, चट्टान सिंह, शिवशंकर मिश्रा, गोवर्द्धन सिंह, अशोक वर्मा, रणविजय सिंह, उमाशंकर सोनी, श्याम अग्रवाल, राजू अग्रवाल आदि बने।

विकास एक सतत यात्रा है: जायसवाल समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा विकास एक सतत प्रक्रिया है, जो कभी नहीं रुकती। यह पुल हजारों लोगों की जरूरत था, और हमारी पहल से यह सपना साकार हुआ है। सांसद ने कहा कि जब तक उन्हें क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी नहीं होगी, तब तक समाधान संभव नहीं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे निःसंकोच अपनी समस्याएं बताएं। उन्होंने बंद पड़ी ग्लास फैक्ट्री मुद्दे पर कहा कि मौजूदा प्रबंधन इसे चालू करने में रुचि नहीं दिखा रहा। इसलिए उन्होंने अडानी समूह से इस बारे में संवाद किया है। जहां से सकारात्मक संकेत भी मिले हैं। उम्मीद है कि जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठेंगे। यह पुल बनेगा क्षेत्र की लाइफलाइन: चौधरी विधायक रोशनलाल चौधरी ने इस पुल को क्षेत्र की लाइफलाइन बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना सांसद की सतत कोशिशों का नतीजा है, और भविष्य में भी विकास कार्यों की रफ्तार यूं ही जारी रहेगी। विधायक ने कहा कि वे स्थानीय समस्याओं से अवगत हैं। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।