Rotary Ramgarh City Donates Water Cooler to Help Community Beat Heat रोटरी रामगढ़ सिटी ने दुर्गा मंडप में लगाया वाटर कूलर, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsRotary Ramgarh City Donates Water Cooler to Help Community Beat Heat

रोटरी रामगढ़ सिटी ने दुर्गा मंडप में लगाया वाटर कूलर

रोटरी रामगढ़ सिटी ने दुर्गा मंडप, चट्टी बाजार में भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर दान दिया l रोटरी क्लब के दौरे पर निकले बिहार झार

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 27 April 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
रोटरी रामगढ़ सिटी ने दुर्गा मंडप में लगाया वाटर कूलर

रामगढ़, निज प्रतिनिधि रोटरी रामगढ़ सिटी ने दुर्गा मंडप, चट्टी बाजार में भीषण गर्मी को देखते हुए ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर दान दिया। रोटरी क्लब के दौरे पर निकले बिहार झारखंड 3250 के डिस्ट्रिक गवर्नर विपिन चचान ने वाटर कूलर का उद्घाटन किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने कहा कि रोटरी रामगढ़ सिटी ने ठंडा जल का वाटर कूलर लगाने की यह उचित जगह चुनी है। यह मंदिर के सामने है और चलता हुआ बाजार है। बहुत लोगों को इसका लाभ मिलेगा। रोटरी रामगढ़ सिटी के अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम यह कार्य कर पा रहे हैं। दुर्गा मंडप के अध्यक्ष राहुल मजूमदार एवं सचिव विक्रम प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष कौशिक सिंह उर्फ़ भीम एवं युधिष्ठिर सिंह ने रोटरी रामगढ़ सिटी की इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। मौके पर सचिव सूरज अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन हरीश चौधरी, प्रकाश अग्रवाल, आदर्श चौधरी, उमेश राजगढ़िया, रोहित पंसारी, रूपेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, दीपक खड़ेलवल, भरत गोयल, विशाल अग्रवाल, मनोज मोदी, दीपक अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।